BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2025, 6:09 pm
KHABAR : नीमच में मकर संक्रांति की धूम, खेल मैदानों में खेला गिल्ली-डंडा, आसमान में उड़ी रंग बिरंगी पतंगे, सामाजिक संगठनों ने किया भंडारे का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के दशहरा मैदान, हाई सेकेंडरी स्कूल मैदान, मिडिल स्कूल ग्राउंड समेत कई पार्क और कॉलोनियों में लोगों ने पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा खेला। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों की बहार देखने को मिली। हर उम्र के लोगों ने इस त्योहार का आनंद लिया।
पुण्य प्राप्ति के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर गायों को हरा चारा खिलाया गया। महाराष्ट्रीयन समाज महिला मंडल की ओर से भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाया, उपहार भेंट किए और तिल-गुड़ का प्रसाद बांटा।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी गिल्ली डंडा और पतंगबाजी में खुशहाल दिखे। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार लोगों ने सुबह से ही पुण्य कमाने के लिए दान-धर्म के कार्य किए। कई जगहों पर गरीबों को अन्न और वस्त्र दान किए गए। सामाजिक संगठनों ने भी दरिद्रनारायण के लिए भंडारे का आयोजन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE