BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 10:44 am
NEWS : वेदपीठ पर सूर्य उपासना के साथ मनाई मकर संक्रांति, श्री कल्याण गौशाला में धराया सवा क्विंटल गुड़लापसी का भोग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर मकर सक्रांति का पर्व पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ठाकुर श्री का सूर्य स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिनकी छवि देखते ही बन रही थी। श्रद्धालु अपने आराध्य के अनुपम स्वरूप को देखकर चकित होते नजर आए। इस मौके पर वेदपीठ परिसर में ठिठुरन भरी सर्दी के बीच दस विधि गंगा स्नान कराने के साथ ही कल्याण भक्तों द्वारा वेदपीठ के आचार्याे एवं बटुकों के सानिध्य में सूर्य यंत्र की पूजा करते हुए सूर्य अभिषेक किया। सूर्य उपासना कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की। मकर सक्रांति के पावन अवसर पर ठाकुर श्री की अनुकंपा से श्री सूर्य सूक्त का अनुष्ठान करने के साथ ही सूर्य यज्ञ में यजमानों द्वारा गौघृत एवं शाकल्य की आहुति देकर भगवान भास्कर से कृपा की वर्षा करने का अनुनय आग्रह किया। श्री कल्लाजी मन्दिर पर ठाकुर जी को तिल से बने व्यंजन एवं खीचड़े का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही वैदिक विश्विद्यालय स्थित श्री कल्याण गौशाला में गायों को छप्पन भोग, हरा चारा एवं सवा क्विंटल गुड़ लापसी का भोग लगाया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE