BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 10:51 am
NEWS : कुमावत समाज ने गौमाता की पूजा कर खिलाई तीन क्विंटल गुड़ से बनी लापसी, भगवान चारभुजा जी का श्रीनाथ जी स्वरूप में पतंगों से किया श्रृंगार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दान-पुण्य का महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान द्वारा गौमाता की पूजा कर को गौशाला में गायों को गुड़ से निर्मित तीन क्विंटल लापसी और रजका खिलाया गया।  
संस्थान सचिव राजकुमार बेरा ने जानकारी देते बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार सवेरे गांधी नगर स्थित गोपाल गौशाला में गायों को लगभग तीन क्विंटल गुड़ से बनी लापसी और रजका खिलाया गया। इससे पूर्व श्री कुमावत महिला जाग्रति मंच की महिला सदस्यों ने गाय के बछड़े के मंगल गीत गाते हुए मेंहदी लगा,साड़ी ओढ़ा एवं पूजा की गई। इस दौरान आयोजन में महत्वूपर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले समाज के वयोवद्ध खरड़ी बावडी निवासी रोडूलाल कड़वाल का संस्थान के पदाधिकारियों ने उपरना ओढ़ा सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि संस्थान द्वारा विगत 7-8 सालो से मकर संक्रांति पर्व पर लगातार तीन क्विंटल से भी अधिक गुड़ की लापसी और रजका गायो को  खिलाया जाता रहा है।
मकर संक्रांति के पर्व पर शहरी क्षेत्र में समाज के चारभुजा मंदिर में भगवान श्री चारभुजा नाथ का श्रीनाथ जी के स्वरूप में पतंगो से आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। उल्लेखनीय है कि पुजारी रजत वैष्णव और कृतिका वैष्णव द्वारा भगवान चारभुजा जी का प्रति अमावस्या एवं त्यौहारो पर अलग-अलग मनमोहक एवं  विशेष आकर्षक शृंगार किया जाता रहा है।
इस दौरान  बालचंद गेंदर, रमेशचंद्र खन्ना, डॉ. श्यामसिंह मंडलिया, मुरारी लाल, हरिप्रसाद दमीवाल, मनमोहन मोड़ीवाल, डी.एल. गमेरिया, घनश्याम खनारिया, सुरेशचंद्र साड़ीवाल, शिवलाल अड़ाणियां, किशनलाल धनेरिया, शंकरलाल ओस्तवाल, विनोद मोरवार, जीवनलाल पड़ियार, नंदकिशोर, अमृतलाल, सुन्दरलाल चंगेरिया, मनोहर, लाभचंद लाड़ना, इन्द्रमल सिंगनवाल, उमेश अजमेरा, नारायणलाल कड़वाल, सचिन मोरवार, ओमप्रकाश गेन्दर, अनिल खनारिया, राहुल सहित श्री कुमावत महिला जाग्रति मंच एवं संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE