BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 11:10 am
KHABAR : गीता परिवार ने 40 देशों के 1000 स्थानों पर गीता पाठ और जयंती महोत्सव का आयोजन कर स्थापित किया ऐतिहासिक कीर्तिमान, अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से कवि ज्वलंत को‌ मिला सम्मान, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। गीता परिवार द्वारा आयोजित 5161वें गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष कविश्री जितेंद्र देवतवाल ज्वलंत को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

गीता परिवार ने 40 देशों के 1000 स्थानों पर गीता पाठ और जयंती महोत्सव का आयोजन कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व को जन-जन तक प्रचारित-प्रसारित करने के इस प्रयास में कवि ज्वलंत ने अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर गीता परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रेरित किया कि वे भगवद्गीता के ज्ञान को समाज में अधिक से अधिक फैलाने का प्रयास जारी रखें।

इस आयोजन का नेतृत्व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के कोषाध्यक्ष एवं गीता परिवार के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज ने किया। उन्होंने जितेंद्र देवतवाल श्ज्वलंतश् को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि श्री देवतवाल ने गीता परिवार द्वारा 40 देशों में आयोजित गीता जयंती महोत्सव श्रृंखला में शाजापुर में गीता पाठ एवं गीता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए। गीता परिवार ने उन्हें शुभकामना दी कि वे राष्ट्र सेवा और भगवान की उत्तम भक्ति में अपना जीवन समर्पित करें।

इस विशिष्ट सम्मान के बाद अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सदस्यों में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान श्री देवतवाल के प्रयासों और गीता परिवार के ऐतिहासिक आयोजनों की सफलता का प्रतीक है।

कवि ज्वलंत ने कहा
ष्यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि साहित्य परिषद के सभी सहयोगियों का है। यह हमारी सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं और इसे आप सभी को समर्पित करता हूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE