BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 11:14 am
BIG NEWS : अकोदिया पुलिस को मिली बडी सफलता, कस्बा अकोदिया के दो घरों में हुई चोरी के आरोपी गिरफ्तार, मश्रुका बरामद, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के अकोदिया कस्बे में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो घरों में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए मश्रुका बरामद किया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08.01.25 को फरियादी भाईलाल पिता मेगजी भाई शाह जाति महाजन जैन उम्र 74 साल निवासी अकोदिया मण्डी ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि वह दिनांक 04.01.25 को रिश्तेदारी मे रतलाम गये थे दिनांक 07.01.25 को वापस अपने घर अकोदिया आये तो देखा कि उनके घर का ताला टुटा होकर कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर से 25000/- रुपये नगदी चुराकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र.07/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया । इसी प्रकार दिनांक 13.01.25 को फरियादी बुरहानउद्दीन पिता हकीमउद्दीन जाति बोहरा उम्र 54 साल निवासी अकोदिया ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर से करीबन 30000/- रुपये चुराकर ले गया है जिस पर से अप.क्र.11/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिहं राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल एंव एसडीओपी शुजालपुर पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन मे तत्काल टीम गठित की जाकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरु की जाकर मुखबीर तंत्र सक्रिय किया जाकर उक्त दोनों चोरियों को ट्रेस करने मे सफलता हासिल कर आरोपीगण राकेश पिता रामचन्द्र विश्वकर्मा, दुर्गाप्रसाद पिता अमृतलाल केवट एंव दीलिप पिता नरसिहं मालवीय निवासीगण अकोदिया मण्डी को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया है ।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिहं तोमर, सउनि खुशाल सिहं मुनिया, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, विपिन तोमर, बलराम यादव, आरक्षक रवि रघुवंशी, अंकित, जगदीश, होकम एंव तेजसिहं की महत्वपूर्ण भुमिका रही ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE