मनासा। ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के पंचायत भवन परिसर में गौसेवा समिति और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से नव दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन रखा गया, जिसका मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन कथा आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोग पहुंचे। कथा वाचक पंडित कुलदीप शर्मा बांगरेड वाले के मुखारविंद से प्रतिदिन रामायण से जुड़े प्रसंगों का लोगों को रसपान कराया। मंगलवार दोपहर 12 बजे से देर शाम 5 बजे तक बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने कथा रसपान की और महिलाओं ने भक्तिमय भजनों पर नाचते झूमते हुए आनंद लिया। वहीं अंत में महाआरती के साथ प्रसादी वितरण कर कथा का समापन किया। उसके बाद बैंडबाजों के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के युवा महिलाएं नाचते झूमते हुए शामिल हुए।