BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 12:41 pm
KHABAR : मनासा विकासखंड के ग्राम बरड़िया जागीर में होगा पंच कुंडीय शिव महायज्ञ व नव दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, जनवरी माह की इस तारीख से होगी शुरूआत, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। विकासखंड के गांव बरडिया जागीर में 16 जनवरी से पंच कुंडीय शिव महायज्ञ व नव दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इसमें भगवान श्रीचारभुजा नाथ जी व तुलसा विवाह के साथ ही कन्या विवाह होगा। 
बालाजी गौशाला समिति के राजू पुरी गोस्वामी ने बताया कि 16 से 24 जनवरी तक नो दिवसीय श्रीराम कथा व गौ कथा का आयोजन होगा। 19 से 23 जनवरी तक पंचकुंडीय शिव महायज्ञ किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक राम कथा का वाचन पुज्य साध्वी कृष्णा दीदी के मुखारबिंद से किया जाएगा। इसके पूर्व 16 जनवरी को सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। महायज्ञ के दोरान नंदी विवाह, तुलसी विवाह, कन्या विवाह होगा। कंजार्डा से भगवान श्रीचारभुजा नाथ जी की बारात तुलसा माता से विवाह के लिए बरडिया जागीर पहुंचेगी। आयोजक श्री बालाजी गुरू दतात्रीय गौशाला निर्माण समिति बरडिया जागीर ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से धर्मलाभ लेने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE