BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 3:26 pm
BIG NEWS : कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में फरार आरोपी, जब एक्शन में आए अधिकारी तो चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध अफीम डोडाचूरा तस्करी के मामले में 9 वर्ष से फरार वांछित आरोपी मुबारिक को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मादक पदार्थाे के प्रकरणों में वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटियों, उदघोषित एवं ईनामी अपराधियों की अधिक से अधिक धरपकड हेतु व गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व बद्रीलाल राव पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के नेतृत्व में  रामसुमेर थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा एएसआई सूरज कुमार तथा राजकुमार हैड कानि साईबर सैल चित्तौडगढ, मय जाप्ते की एक टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन की गई एवं मौतबिरान से लगातार सम्पर्क किया गया दिनांक 14 जनवरी 2025 को एएसआई सूरज कुमार को जरिये मुखबीर सूचना मिली की अफीम डोडाचूरा के 2016 के मामले में वांछित अभियुक्त मुबारिक बस स्टैण्ड निम्बाहेडा पर आसमानी रंग का पायजमा व टी-शर्ट पहने हुए खडा है जो बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मुखबिर विश्वसनीय होने से एएसआई सूरज कुमार मय टीम के अविलम्ब रवाना हो बस स्टैंड निम्बाहेडा पहुंचे। जहां पर मुखबिर के बताये हुलिये को व्यक्ति बस के इंतजार में बैठा नजर आया जो जाप्ता पुलिस को बावर्दी देखकर छुपने का प्रयास करने लगा जिसको पुलिस टीम ने घेरा देकर पकडा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मुबारिक पिता जलालुदीन जाति मंसुरी उम्र 35 साल निवासी कब्रिस्तान के पास बघाना थाना बघाना जिला नीमच मध्यप्रदेश बताया जो कि थाना हाजा के प्रकरण में स्थाई वारण्टी हो वांछित होने से अभियुक्त मुबारिक को गिरफ्तार किया गया। अभियूक्त की गिरफ्तारी में  राजकुमार हैड कानि साईबर सैल चित्तौडगढ व मनीष कानि थाना बघाना जिला नीमच मध्यप्रदेश का योगदान रहा। 

पुलिस टीम- एएसआई सूरज कुमार, हैडकानि राजकुमार साईबर सैल चित्तौडगढ़
कानि. देवेन्द्र, वीरेन्द्र, राकेश।

नोट- अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये बार बार अपनी लोकेशन व अपना आईपी एड्रेस बदलता रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE