बालाघाट। बंगाली दुर्गा प्रतिमा स्थल पर श्री खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया, जहां श्याम मित्र मंडल और महिला मंडल द्वारा दूसरा वार्षिकोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। 14 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में दिन में निशान यात्रा निकाली गई, और रात में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
समस्तीपुर की रेशमी शर्मा ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
कार्यक्रम में खाटू श्याम बाबा के प्रसिद्ध भजन गायक और लेखक विनोद कुमार गड़ोदिया (विन्नुजी), समस्तीपुर की गायिका रेशमी शर्मा, कोलकाता की गायिका डिंपल अग्रवाल, और इंदौर के गायक पियूष भावसार ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महाप्रसाद वितरण में श्री श्याम मित्र मंडल की सक्रियता
श्एक कदम सनातन की ओरश् के भाव से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को श्री खाटू श्याम बाबा के माध्यम से एकजुट करना था। इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्य नीरज सोनी, प्रियांश अग्रवाल, शैलेंद्र असाटी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया। देर रात तक चले इस आयोजन में भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्ममय वातावरण में आनंदित हुए।