BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 11:03 am
NEWS : काली बाई भील एवं देवनारायण मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 51 छात्राओं को मिली सौगात, विधायक आक्या ने कहा- देश व समाज के विकास में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। युवा देश का भविष्य है, उन्हे अपने श्रम और परिश्रम से आने वाले समय में उच्च मुकाम हासिल करना है साथ ही देश व समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या बुधवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधीत कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. हेमेन्द्रनाथ व्यास व विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, पूर्व युआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, सहकार भारती प्रदेश मंत्री रवि विराणी व राजन माली थे।
डॉ. पीयुष शर्मा ने बताया कि महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय चित्तौडगढ़ में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कुटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक आक्या व अतिथियो द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात समस्त अतिथियो का विद्यालय प्रशासन द्वारा उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान अपने अध्यक्षीय उदबोधन में प्राचार्य प्रो. हेमेन्द्रनाथ व्यास ने महाविद्यालय के विकास में विधायक आक्या के सक्रिय सहयोग एवं भागीदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होने स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्राओ का अभिनंदन करते हुए कहां की छात्राएं हमारे महाविद्यालय का गौरव है जिन्होने उच्चतम शैक्षणिक उपलब्धियो के द्वारा अपने परिवार, समाज और संस्थान का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर 51 प्रतिभावान छात्राओ को स्कूटी का वितरण विधायक आक्या व अतिथियो द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नेशनल एडु ट्रस्ट आफ इण्डिया की ओर से महाविद्यालय प्राचार्य को दिया गया सम्मान अवार्ड आफ आनर फॉर बेस्ट प्रिंसिपल एवं स्कूटी वितरण कार्यक्रम की प्रभारी भारती वीरवाल को अवार्ड आफ ऑनर फॉर बेस्ट नोडल ऑफिसर का प्रमाण पत्र विधायक आक्या द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. भारती मेहता द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजू बालोत द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE