BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 11:08 am
BIG NEWS : जल्द होगी महाकुंभ में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया की शादी, पिता ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानिए एमपी से क्या है नाता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। महाकुंभ में शामिल होकर हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं. अब उनके पिता दिनेश रिछारिया ने सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए दो लड़कों को देखा गया है. जल्द ही रिश्ता फाइनल किया जाएगा. मां किरण रिछारिया ने यह भी कहा कि हर्षा साध्वी नहीं बनी हैं, बल्कि धर्म और अध्यात्म के प्रति उनका झुकाव है।


बता दें कि हर्षा भोपाल की रहने वाली हैं. पिता नौकरी छोड़ चुके हैं, जबकि मां बुटीक चलाती हैं. वैसे तो हर्षा ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और एंकरिंग से की थी. पांच सालों तक हर्षा ने अपना प्रोफेशन जारी रखा. 2 साल पहले उनका रूझान आध्यात्म की ओर बढ़ा, जिसके बाद हर्षा अक्सर उत्तराखंड की धार्मिक यात्राओं पर जाती थीं. इसी दौरान उन्हें निरंजनी अखाड़ा के साधुओं की संगत मिली और वह आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या बन गईं।


हर्षा ने अपने इंस्‍टाग्राम प्रोफाइल पर खुद को सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लूएंसर बताया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि जीवन में काफी कुछ मिलने के बाद एक खालीपन होता है. यह आपको बताता है कि यह सब सच नहीं है, जिसको पाने के लिए इतनी मेहनत की थी. तब आप शांति की तलाश में आध्यात्म की तरफ आते हैं।


हर्षा रिछारिया कहती हैं कि दो साल पहले सुकून की तलाश में उनका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ा. उन्हें काम छोड़कर आध्यात्म का रास्ता चुना था. हर्षा ने यह भी बताया कि पारिवारिक स्थिति के कारण उन्होंने 2015 में नौकरी शुरू की थी।


बता दें कि हर्षा को उन्हें मॉडलिंग में करियर बनाने का सुझाव दिया, जिसके बाद हर्षा एक एंकर बनीं. उन्हें भोपाल में मॉडलिंग के भी कई कॉन्ट्रेक्ट भी मिले. बीते दो साल से उन्होंने मॉडलिंग और एंकरिंग का काम छोड़ दिया और उत्तराखंड में ही रहने लगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE