मंदसौर। सुवासरा-रुणीजा रोड से डग राजस्थान की ओर जा रहे दंपति की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने के चलते दोनों पति-पत्नी बाइक सहित पानी से भरे खाल में जा गिरे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया।
