छतरपुर। जिला के राजनगर के बुंदेलखंड अंचल के प्रसिद्ध स्थान बड़े महादेव मंदिर में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है,जिसके प्रथम दिवश श्री हरीहर महाराज जी के सानिगद्ध में गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा, हजारों की संख्या में लोग रहे उपस्थित,इस परिसर में राजिस्थानी पत्थर से बनवाया गया भव्य मंदिर,जिसमे कलयुग के राजा हनुमानजी महाराज जी की होगी प्राणप्रतिष्ठा, इस कार्यक्रम का आयोजन उमा रामराज दुबेदी के द्वारा करवाया जा रहा है, इस अमृतमयी कथा का वाचन चित्रकूट से पधारे पंडित श्री बैंकटेश जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है,महाराज जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा जीवित और मृत दोनो तरह के प्राणियों का कल्याण करने वाली है।अतः कलयुग में मनुष्य को इस कथा का श्रवण करना चाहिए।