नीमच। शहर की अन्नपूर्णा सेवा न्यास समिति द्वारा दिव्यांग नाहर सिंह निवासी पिपल्या रावजी को ट्राई साइकिल भेंट की गई। यह ट्राई साइकिल पोरवाल रेड गोल्ड परिवार के आर्थिक सहयोग से प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि अन्नपूर्णा सेवा न्यास समिति द्वारा अभी तक 25 से अधिक दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भेंट की गई है। दिव्यांग जनों के लिए संचालित सेवा प्रकल्प के तहत संस्था द्वारा 100 से अधिक ट्राई साइकिलों पर हुड लगाए गए हैं।
बताते चलें कि अन्नपूर्णा सेवा न्यास समिति सेवा के अनेक प्रकल्प संचालित कर रहा है। जिसके अंतर्गत भोजन प्रसादम रथ, मेडिकल और चिकित्सा सुविधा, स्वास्थ्य शिविर, आयुर्वैदिक हॉस्पिटल आदि शामिल है। ट्राईसाईकिल प्रदान करते समय राकेश पप्पू जैन, श्रीराम गोडबोले, प्रकाश मंडवारिया, वीरेंद्र जायसवाल, सूर्या पोरवाल, घनश्याम शर्मा, प्रवीण अरूंदेकर, अजय सिंहल, सुरजीत सिंह सलूजा आदि मौजूद रहे।