BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 1:41 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और अफीम तस्करी का मामला, जब फरार हुए आरोपी तो उड़ी अधिकारियों की नींद, फिर जब लिया एक्शन तो चढ़े हत्थे, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध अफीम डोडाचूरा तस्करी के मामले में 9 वर्ष से फरार 2 वांछित आरोपी शंकर लाल तथा निजाम को मध्यप्रदेश के नीमच जिले से गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि  मादक पदार्थाे के प्रकरणो मे वांछित अपराधियो, स्थाई वारण्टीयो, उदघोषित, एवं ईनामी अपराधियो की अधिक से अधिक धरपकड व गिरफ्तार हेतु विशेष अभियान के तहत निर्देश प्रदान किये। जिस पर सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व बद्रीलाल राव पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के नेतृत्व में रामसुमेर थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा एएसआई सूरज, हैडकानि राजकुमार साईबर सेल चित्तौड़गढ़ मय पुलिस जाप्ते की एक टीम गठित की गई।

 

उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन की गई एव मौतबिरान से लगातार सम्पर्क किया गया दिनाक 15 जनवरी 2025 को एएसआई सूरज कुमार को जरिये मुखबीर सूचना मिली की अफिम डोडाचुरा के वर्ष 2016 के मामले मे वांछित आरोपी निजाम तथा शंकर दोनो ही अपने घर पर आये हुये है। तथा आज वापस निकलने की फिराक मे है। जिस पर पुलिस टीम के अविलम्ब रवाना हो पिपलिया चारण जिला नीमच शंकर लाल की सकुनत पर पहुचा जहा पर मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति मिला जो जाप्ता पुलिस को बावर्दी देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता के द्वारा घेरा देकर पकडकर नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम  शंकर लाल पिता गबुर लाल जाति रावत मीणा उम्र 44 साल निवासी पिपलिया चारन थाना नीमच सीटी जिला नीमच मध्यप्रदेश बताया जो थाना हाजा के  एन.डी.पी.एस. के प्रकरण स्थाई वारण्टी हो वांछित होने से गिरफ्तार कर हमरा ले रवाना हो धामनिया में  निजाम खां की सकुनत पर पहुचा जहा पर निजाम खां अपने घर के बाहर बस का इंतजार करता हुआ मिला जिसको डिटेन कर नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम निजाम खां पिता खाजु खां जाति मंसुरी मुसलमान उम्र 42 साल निवासी धामनिया थाना जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश बताया  जो  एनडीपीएस एक्ट मे स्थाई वारण्टी हो वांछित होने से गिरफतार कर दोनो आरोपियों को थाने पर लाया गया। अभियूक्तगण की गिरफतारी मे राजकुमार हैड कानि साईबल सैल चित्तौडगढ व नीमच सीटी थाने के कानि कैलाश  का योगदान रहा।

 

पुलिस टीम- 
एएसआई सूरज कुमार ,हैडकानि  राजकुमार साईबर सैल चित्तौडगढ कानि. देवेन्द्र ,राकेश

नोट- अभियुक्तगण अपनी गिरफतारी से बचने के लिये एंड्रोयड फोन मे किसी भी प्रकार के  एप्लीकेशन का उपयोग नही करते थे। बार बार अपना सीम कार्ड बदलते रहते थे। अपनी सकुनत पर नही रहकर कही और जगह निवास कर रहे थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE