BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 4:38 pm
KHABAR : सन टू ह्यूमन फाउंडेशन नामक संस्था ने बढ़ाया कदम, बीमारियों से ग्रस्त युवाओं की समस्याओं को जड़ से खत्म करने का लिया निर्णय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दो पल सुख और शांति की तलाश में आज हर व्यक्ति है। लेकिन पैसा कमाने की होड़ में और अपने सपनों को पूरा करने के सफर में आज हर किसी का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। आज लोगों की नींद विकृत हो चुकी है। आराम से बैठकर भोजन करने का समय नहीं है। हर कोई एक दूसरे से आगे बढ़ने में लगा हुआ। इस कंपटीशन में लोगों ने एक नहीं अनेक बीमारियों को आमंत्रण दे दिया है। आज 90 प्रतिशत युवा डिप्रेशन से ग्रस्त है। इस भागदौड़ भरे जीवन में ऑफिस से लेकर घर तक हर चीज का टेंशन लोगों को रहता है और इससे निजात पाने के लिए लोग गलत रास्ता चुनते हैं और नीचे गिराने वाले स्तर का हल्का मनोरंजन करते हैं, जिसमें आजकल लोग रात में नाइट क्लब्स, पब्स जाते हैं और नशे में चूर होकर आधी रात को घर पहुंचते हैं। ऐसे में लोग बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और पूरी तरह से उनका जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। इन सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए सन टू ह्यूमन फाउंडेशन नामक एक संस्था ने कदम आगे बढ़ाया है और हर घर मेडिसिन मुक्त और तनाव मुक्त हो सके इस उद्देश्य से इनकी टीम निकल चुकी है। 
इसी श्रृंखला में नीमच के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और AA Adventures मे यूट्यूब चौनल के फाउंडर आयुष अम्ब ने एक कदम उठाया है नीमच की जनता के लिए। तो इसी के बारे में विस्तार से बताने के लिए 19 जनवरी 2025 को टाऊन हॉल में सायं 5 बजे से एक लाइफ चेंजिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। इस  वर्कशॉप की टैगलाइन है प्रवचन नहीं प्रयोग जहां छोटे छोटे प्रयोगों के माध्यम से कैसे हम अपने जीवन को सुंदर बना सकते हैं, कैसे हम दवाइयों से मुक्ति पा सकते हैं, कैसे बच्चों में समझ पैदा हो सके, कैसे हम अपने बिजनेस को चार गुना बड़ा सकते हैं, कैसे परिवार में हार्मनी बन सके, इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में नीमच के अनेक नामी व्यक्ति भी हिस्सा लेंगे जिसमें की नीमचदृमंदसौर संसदीय क्षेत्र के जनलोकप्रिय सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता, नीमच के लोकप्रिय विधायक श्री दिलीप सिंह जी परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री स्वाति चोपड़ा जी, श्री पवन जी पाटीदार(पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा), लोकप्रिय समाजसेवी श्री अशोक जी अरोरा गंगानगर, समाजसेवी श्री अनिल जी चौरसिया, नीमच के लीड कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ भूपेंद्र कुमार अम्ब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगें। पूर्व पार्षद गजेंद्र चावला और समाजसेवी जीतू तलरेजा के द्वारा इस पूरे कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE