मनासा। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने शोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से नीमच जिले के मनासा विधानसभा में स्थित चमत्कारी मन्दिर लाखों भक्तों की आस्था के केंद्र आंतरी माताजी का फोटो अपनी फेसबुक प्रोफाइल से साझा की है,,धार्मिक स्थलों के विकास की ओर अग्रसर भाजपा सरकार के मुखिया की नजर किसी भी माध्यम से यहां तक पड़ी है तो उम्मीद है स्थानीय जन प्रतिनिधि भी अपनी नजर मंदिर के सौंदर्यीकरण,ओर आने वाले भक्तों के लिए बेहतर सुख सुविधा युक्त धार्मिक स्थलों पर होने वाले सभी विकास कार्यों में रुचि रखते हुए आंतरी माताजी मंदिर ओर परिसर के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाकर जल्द ही मंदिर परिसर के नवनिर्माण में अपनी पूरी रुचि दिखाएंगे,, आंतरी माताजी से भादवा माताजी तक सड़क स्वीकृति के बाद जरूरत है इस धार्मिक स्थान को सुन्दर बनाने का जिले में एक मात्र स्थान यह ऐसा जो हर तरफ से पानी से घिरा हुआ है ओर ऐसा चमत्कारी मन्दिर जहां भक्त अपनी मन्नतें पूरी होने के बाद अपनी जिव्हा स्वेच्छा से काटकर चढ़ाते है जो पुनः 9 दिनों के भीतर स्वस्थ भी हो जाते है क्षेत्र में विकास के हर दिन नए आयाम स्थापित करने वाले विधायक अनिरुद्ध माधव जी मारू शीघ्र ही मंदिर के नवनिर्माण और परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करेंगे।