नीमच। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से बीमारी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

उक्त बीमार व्यक्ति की उम्र करीबन 60 वर्ष बताई जा रही है। उसका बाया हाथ भी बाजू के यहां से कटा हुआ है। पुलिस उक्त व्यक्ति के परिजनों की तलाश कर रही है। ऐसे में पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के परिजनों की तलाश की जा रही है। अगर आपके पास भी उक्त व्यक्ति के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो तत्काल नीमच कैंट थाने के नंबर 70491-42010 या जिला अस्पताल चौकी पर 70491-02110 पर संपर्क करें।
