चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर चित्तौड़गढ़ पर ब्रह्मा बाबा का 56 व पुण्य स्मृति दिवस शनिवार 18 जनवरी को केंद्र संचालिका, राजयोगिनी बीके आशा दीदी के सानिनध्य में विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए बीके अनिता दीदी ने बताया कि शनिवार को प्रातः 10 से 11 मुरली, ब्रह्मा बाबा को भोग व 11 से 12 बजे तक योग तपस्या होंगे। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे बाबा को पुष्प अर्पित किए जाएंगे। सेवा केंद्र संचालिका राज योगिनी आशा दीदी ने बताया कि 20 दिसंबर से 31 जनवरी तक 40 दिन की योग तपस्या रखी गई है। सभी पुष्प अर्पित करने अवश्य पधारें।