मनासा। जिले के ग्राम आंत्री माता में मेले के समापन अवसर पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने आंत्री माता जी के दर्शन कर मेले का निरीक्षण कर जायज़ा लिया। इस दौरान एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार बीके मकवाना, पूर्व जनपद सदस्य नंदकिशोर पोरवाल, जनपद पंचायत के अधिकारी, सरपंच, सचिव, उपयंत्री, जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे।