BREAKING NEWS
KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<     BIG NEWS : कंजार्डा चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, खाकी ने.. <<     खरगोन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़की.. <<     छतरपुर पत्थरबाज़ी कांड में पुलिस का कड़ा.. <<     BIG NEWS : चीखों से गूंज उठा ग्रीनको प्रोजेक्ट,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 4:06 pm
BIG NEWS : नीमच मंडी की कृषि उपज मंडी और व्यापारी लोकेश भंसाली, जब सुबह के वक्त निकला घर से तो हुआ कुछ ऐसा..., मोबाइल बंद आते ही दौड़े परिजन, बघाना थाना पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, राजस्थान के उदयपुर से जुड़ा कनेक्शन, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी नीमच के एक व्यापारी के लापता होने की बड़ी खबर सामने आई है। जिसके बाद पूरी कृषि मंडी में हड़कंप मच गया और व्यापारी के लापता होने की चर्चाएं मंडी परिसर सहित क्षेत्र में होने लगी। हालांकि इस युवा व्यापारी के लापता होने की शिकायत परिजनों ने बघाना थाने में की और फिर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी में मौजूद आदि इंटर नामक फर्म के संचालक गौतम भंसाली का 32 वर्षीय बेटा लोकेश भंसाली गुरुवार सुबह से लापता हो गया। लोकेश भंसाली से जब परिजनों संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल भी बंद आया। फिर उसकी तलाश भी विभिन्न स्थानों पर की गई, लेकिन जब लोकेश का कोई पता नहीं चला, तो परिजन बघाना थाने पहुंचे और लापता लोकेश की गुमशूदगी दर्ज कराई। 


वहीं बघाना थाने से मिली जानकारी के अनुसार लापता लोकेश के परिजनों ने गुरुवार को थाने में गुमशूदगी दर्ज कराई, फिर पुलिस ने जांच शुरू की और मामले में जांच-पड़ताल करने के साथ ही संबंधित मार्गाे के कैमरे खंगाले। जिसमें देखा गया कि लोकेश ने रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की से पहले टिकट लिया और फिर प्लेटफार्म नंबर दो से उदयपुर की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठ गया। 
बताया जा रहा है कि लापता लोकेश का नंबर भी बंद है और दूसरे नंबर की लोकेशन से पुलिस लोकेश को खोजने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीमों का गठन भी किया गया है, जो राजस्थान भी रवाना की गई। लगातार टीमें लोकेश को ढूंढ़ने के प्रयास में लगी है।


वहीं बाजार में इस तरह की चर्चाएं है कि बड़े लेन-देन को लेकर कई दिनों तक व्यापारी अपनी रकम मांग रहे थे, जिसे लेकर भी इस मामले को लेकर जोड़ा जा रहा है कि संबंधित दीवालिया घोषित हो गया है। लेकिन वॉईस ऑफ एमपी इस बात की पुष्टि नहीं करता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE