BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 5:25 pm
KHABAR : जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा में एयरटेल व आइडिया का घटिया नेटवर्क, कंपनी के टॉवर बन गए शो पीस, भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एयरटेल और आइडिया कंपनी लगें टावर की लो स्पीड होने के कारण एयरटेल और आइडिया कंपनी का सिमकार्ड यूज करने वाले उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयरटेल और आइडिया कंपनी ने तो बीएसएनएल को भी मात दे दी है। ऐसे में एयरटेल, आइडिया कंपनी की शिकायत करें तों कहां करें.. कोई सुनने वाला नहीं है। 28 दिन के टैरिफ प्लान की अवधि खत्म होने से तीन दिन पहले से भिखारियों की तरह रिचार्ज करने की केसेट सलाह देने लग जाती है। उपभोक्ताओं के पास महंगे मोबाइल नेटवर्क के चक्कर में खिलोना बनकर रह गए हैं। और नेटवर्क की बात करें तो सबसे घटिया साबित हो रहा है। 5जी का दावा करने वाली एयरटेल कंपनी की अब 4जी स्पीड में भी हवा निकल रही हैं। ऐसे में एयरटेल प्रीपेड कंपनी के उपभोक्ताओं को एमरजेंसी कोलिंग करने में काफी परेशानिया हो रही है। मोबाइल को बार-बार ऑन ऑफ करना पड़ रहा है। कुछ उपभोक्ता पोर्ट के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। बावजूद जिम्मेदारों ने भी हो रही समस्या को दुरुस्त करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। एयरटेल और आइडिया कंपनी की कनेक्टिविटी कम होने के कारण कुछ उपभोक्ता अन्य कंपनी में सिम कार्ड पोर्ट करवाना पड़ रहा है। मकानों में जाते ही नेटवर्क पूरी तरह मृत हो जाता है। ऐसे में अब एयरटेल आइडिया कंपनी का घटिया नेटवर्क साबित हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE