BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2025, 11:12 am
NEWS : मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में भदेसर स्थित एमके रिजॉर्ट एवं वाटिका में पतंग एवं पारंपरिक खेल उत्सव का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में भदेसर स्थित एमके रिजॉर्ट एवं वाटिका में भदेसर की समस्त महिलाओं के लिए पतंग एवं पारंपरिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भदेसर गांव एवं आसपास के क्षेत्र में लगभग 300 महिलाओं एवं बालिकाओं ने इस पारंपरिक खेल उत्सव का आनंद उठाया एवं इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया। इस महोत्सव में पतंग उड़ाने से लेकर गिल्ली डंडा, सितोलिया खेलने की सारी व्यवस्था युवा टीम एवं आयोजकों की रही। प्रतियोगिता के अंत में सभी महिला प्रतिभागियों एवं समस्त बालिकाओं को पारितोषिक देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश भट्ट ( लिटिल) ने बताया कि सितोलिया गिल्ली डंडा एवं पतंग उड़ाना इस प्रकार का यह विशेष आयोजन महिलाओं के लिए सिर्फ इसलिए रखा गया है, की महिलाएं दिन-रात अपने परिवार के लिए समर्पित रहती है, इसके चलते उनको अपने निजी जीवन के लिए बहुत ही कम समय मिल पाता है। इसी के साथ महिलाओं को  समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने वाली सोच को आगे रखते हुए महिलाओं के लिए  यह विशेष आयोजन रखा गया है। 
इस दौरान महिलाओं ने  गुड और तिल से बने हुए व्यंजनो का भी महिलाएं लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश भट्ट ने बताया कि संभवतया यह प्रदेश का पहला कार्यक्रम होगा जिसमें महिलाओं के लिए यह पतंग एवं पारंपरिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का समापन में समस्त बालिकाओं और महिलाओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए, झूमते हुए इस पारंपरिक खेल उत्सव का आनंद उठाया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE