BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2025, 7:32 pm
NEWS : सावित्री बाई फुले विकास सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में कल होगा मूर्ति अनावरण, वरिष्ठजन सम्मान, कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सावित्री बाई फुले विकास सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में रविवार सुबह 8 बजे शोभायात्रा का आयोजन रखा गया है। समाजसेवी आल इंडिया सैनी सेवा समाज संस्थान के प्रदेश सचिव शिव प्रकाश माली के अनुसार शोभायात्रा रामनगर नाडोलिया से शुरू होके पावटा चौक पर आकर सभी समाजजनों की उपस्थिति में माता सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित होगा, उसके उपरांत वरिष्ठजन सम्मान एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
इस समारोह में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्री लाल जाट, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झवर, विशिष्ट समाजजन पदाधिकारी व मातृशक्ति उपस्थित रहेंगे। 
सावित्री बाई फुले विकास सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ के नवीन कार्यकारिणी विस्तार में संस्था अध्यक्ष हेमराज करोड़ीवाल द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल दगदी, शोभगमल चौहान, महामंत्री कन्हैया लाल दगदी (पार्षद) की अनुशंसा पर निम्न घोषणाएं की जाती है।
उपाध्यक्ष पद पर रतन लाल दगदी,धुलीराम गोयल, ज्ञान मावर, बोथमल,किशन जादम,संपत तंवर,नारायण मावर, महामंत्री पद पर शिव धुवांरिया, कन्हैया लाल मावर, मंत्री पद पर चुन्नी लाल आबाना,रतन लाल तुंगरिया,भेरू लाल तुंगरिया, शोभाग़ जादम,देवीलाल सेती, रतन लाल चांगवाल, सहमंत्री पद पर कन्हैया लाल रोलिया, विष्णु डाबरिया,जितेंद्र जादम, महासचिव बालकिशन चव्हाण, रामेश्वर लाल करोड़ीवाल, सचिव पद पर नवीन माली, सहसचिव पद पर किशन मावर, कोषाध्यक्ष पद पर रामेश्वर लाल दगदी,नारायण आबाना, सांस्कृतिक सचिव पद पर कमलेश तुंगरिया, हरलाल गोयल,खेल मंत्री सुरेश खंडीवाल,शिव प्रकाश दगदी, मीडिया विभाग अमृत माली, पूरणमल मारोठिया, आई टी विभाग महावीर माली, कमलेश दगदी को नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को आल इंडिया सैनी सेवा समाज संस्थान के प्रदेश महामंत्री राजन माली, जिला अध्यक्ष नारायण माली ने कार्यकारिणी विस्तार एवं समाज के उत्थान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE