मनासा। ग्राम पंचायत देवरी खवासा में राठौर तेली समाज द्वारा देवनारायण रिसॉर्ट में तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन रखा गया। शनिवार को प्रथम दिन बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने पहुंच कथा श्रवण की। कथा वाचक ललिता वैष्णव रतलाम वाले के मुखारविंद से कथा का वाचन किया जा रहा। प्रथम दिन शनिवार सुबह कथा पंडाल में पोथी का पूजन कर कथा प्रारंभ हुई। 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल रही कथा श्रवण करने बड़ी संख्या धर्मप्रेमी लोगों ने पहुंच कथा का रसपान किया। वहीं कथा के अंत में आरती के साथ प्रसादी वितरित की गई।