जीरन। देश-विदेश में अपनी उपलब्धियों से पहचान बना रहीं बेटियां आज हर क्षेत्र में पुरुषों से कदमताल करते हुए ऊंचाइयों को छू रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी नीमच जिले की जीरन तहसील के छोटे से गाँव ग्वाला तालाब से सामने आई है।

किसान परिवार में जन्मी दिव्या पाटीदार ने अपनी मेहनत और परिवार के सहयोग से सफलता की नई इबारत लिखी है। किसान पिता भरतराम पाटीदार की बेटी दिव्या ने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए आरटीओ विभाग में सब-इंस्पेक्टर के पद पर अंतिम रूप से चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव में दिव्या की इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। आसपास के क्षेत्र में भी यह खबर गर्व और उत्साह का विषय बनी हुई है।
