नीमच। अली फाउंडेशन सोशल सोसायटी प्रतापगढ़ के सदस्यों द्वारा हज़रत अली स.अ. के जन्म दिन पर अली डे के उपलक्ष्य में मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह एवं तपस विशेष विद्यालय के छात्रों को अमूल दूध एवं केक वितरित किए गए। अली फाउंडेशन के अध्यक्ष हुसैन भाई आदमजी वाला और आशिक भाई ढोलफाड ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष इस विद्यालय में संस्था द्वारा चावल उपलब्ध कराए जाते हैं। इस बार भी चावल उपलब्ध कराए गए हैं। दाऊदी बोहरा समाज की यह संस्था अली फाउंडेशन समाज सेवा के कार्य में जुटी हुई हैं। नवंबर में 53 वें धर्मगुरु सैयदना मुफ़द्दल सैफुद्दीन साहब द्वारा जिला अस्पताल को एंटीबायोटिक सेंसटीविटी मशीन के भेंट दिए जाने के अवसर पर मरीज़ों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए थे।