BREAKING NEWS
NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2025, 5:15 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की पारसोली थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी को लगी भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही नाकाबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, देवीलाल और लादूलाल चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से 40 किलो 840 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफतार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर, राजस्थान द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह उप निरीक्षक व थाने के एएसआई भवानीसिंह, कानि. लक्ष्मण, रामराज, प्रमोद, जितेन्द्र व हरिकृष्ण द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारसोली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकस्मिक चेकिंग की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान कोटा की तरफ से एक मारुति सुजुकी डिजायर कार आई जिसके शीशो पर काले रंग की फिल्म लगी होने से कार को रुकवाकर कार चालक एवं उसके साथी से पूछताछ की गई तो दोनो पुलिस को देखकर घबरा गए। संदिग्ध होने पर कार की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी में दो प्लास्टिक के कट्टों में 40 किलो 840 ग्राम अवैध डोडाचूरा चुरा भरा मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी पारसोली थाने के बिछौर निवासी देबीलाल पुत्र शंकरलाल कुमावत व पारसोली थाने के काला का झौंपडा (बिछौर) निवासी लादूलाल पुत्र मोहनलाल कुमावत को गिरफतार किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE