चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 86 वा पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। राजयोग सेवा केंद्र संचालिका आशा दीदी ने बताया कि पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा पूर्ण स्वतंत्रता काल में सिंधु प्रांत के हीरे जवारत के एक धनी व्यापारी , विभक्ति पूजा में अटूट लग्नशील और सात्विक जीवन व्यवहार वाले थे। उनकी आयु के 6 दशक पर होने पर उन्हें परमपिता परमात्मा शिव के द्वारा अलौकिक साक्षात्कार कराए गए। जिसमें उन्होंने इस पुरानी दुनिया के महाविनाश और आने वाली स्वर्णिम दुनिया के नजारे देखे। नई दुनिया अर्थात सत्य और पवित्रता से देवी दुनिया को लाने के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर किया और साथ ही एक अध्यात्मिक क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने जिस गति और रीति से सफलता हासिल की उन्होंने नारी को शक्ति रूप बनाया । संस्था के प्रथम संस्थापक बने श्रद्धांजलि में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट चित्तौड़गढ़, पंचायत समिति प्रधान श्रीमती देवेंद्र कंवर, विनोद चन्द्र यति महाराज, साईं एस्ट्रो विजन से बहन हरदीप कौर, कृष्णा बहन, समाज कल्याण अधिकारी ओम प्रकाश तोषनीवाल, मनीता बहन, रेवेन्यू इंस्पेक्टर कुसुम बहन, बालकिशन भाई, रेलवे से वरिष्ठ अधिकारी सुभाष भाई, वन विभाग से राजपाल भाई, आशीष भाई आदि कई अतिथियों ने ब्रह्मा ब्रह्मा बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी को मन की शांति के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया।