नीमच। शहर में माहेश्वरी समाज और अपोलो हॉस्पिटल इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क जोड़ एवं घुटना प्रत्यारोपण जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जवाहर नगर स्थित माधवम पैथोलॉजी लेब पर आयोजित हुआ। माहेश्वरी समाज के सचिव नवीन गट्टानी ने बताया कि नीमच जिला माहेश्वरी समाज के डॉ. सर्वेश मारू अपोलो हॉस्पिटल इंदौर व मुकेश बाहेती नीमच के विशेष सहयोग से नीमच जिले वासियों के लिए निशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक सीनियर कंसल्टेन्ट हेड, रोबोटिक जाइंट रिप्लेसमेंट यूनिट डॉ. सुनील राजन और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दी। शिविर के दौरान एक्सरे, बीएमडी जांच और फिजियोथैरेपी सेशन निशुल्क किया गया। शिविर में घुटने एवं कुल्हे के जोड़ की तकलीफ के समाधान हेतु रोबोटिक जाइंट रिप्लेसमेंट जागरूकता हेतु निशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में सौ से अधिक रोगियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया।