BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2025, 6:01 pm
NEWS : चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा महानायक, प्रातः स्मरणीय, वीर शिरोमणि, हिंदवा सूर्य महाराणा प्रताप की 428वीं पुण्यतिथि पर रविवार 19 जनवरी को प्रतापपार्क स्थित अश्वारूढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया और महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अध्यक्ष मुकेश नाहटा व अमन गौड़ ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम व दृढ़ प्रण के लिए अमर है। उन्होंने विदेशी आक्रांता मुगल अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई वर्षों तक संघर्ष कर अंत में अकबर को हरा महाराणा प्रताप ने मेवाड़ के सभी दुर्ग को जीता। हम सभी को भी महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलना चाहिये व देश, राष्ट्र, मातृभूमि के लिये कार्य करना चाहिये।
इस अवसर पर जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपालसिंह शक्तावत खोर, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा, विजय वैष्णव, संताष शर्मा, अमन गौड़, राजवीर कसेरा, कृष्णा सोनी, शुभम सोनी, राजेश व्यास, अर्जुन जोशी, सूरज सिंह, अंकित वैष्णव, शुभम गोखरू, यश गौड़, लालू सोनी, मोहित वैष्णव, अक्षय सेन, राहुल सोनी, चांद छापरवाल, अभिषेक राव  सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE