चित्तौड़गढ़। सावित्री बाई फुले विकास सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ रामनगर नाडोलिया से निकाली गई। समाजसेवी आल इंडिया सैनी सेवा समाज संस्थान के प्रदेश सचिव शिव प्रकाश माली ने बताया कि शोभायात्रा का अनेक जगह पर वरिष्ठ समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा रामनगर नाडोलिया से शुरू होकर पावटा चौक पर समाप्त हुई। समाजजनों एवं मेहमानों की उपस्थिति में माता सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का अनावरण पटिका का लोकार्पण कर किया गया।
इस समारोह में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या मुख्य अतिथि रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झवर, पूर्व चेयरमैन बड़ीसादड़ी पुष्कर राज माली, पूर्व महामंन्त्री ओम प्रकाश शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया पूर्व पार्षद भोलाराम प्रजापत, शैलेन्द्र झवर,नवीन पटवारी, सीईओ गौभक्त राकेश पुरोहित, बेंगु एडीएम विनोद मल्होत्रा,अरूण कंडारा,माली समाज चोखला अध्यक्ष छोटू जी माली आल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष नारायण मावर,राजस्थान सैनी महासभा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मावर, फुले ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राहुल माली व विशिष्ट समाजजन पदाधिकारी व मातृशक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने सावित्री बाई फुले की मूर्ति का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की ।
इसके उपरांत पावटा चौक में सभा सम्पन्न हुई, सभा का संचालन आल इंडिया सैनी सेवा समाज संस्थान के प्रदेश महामंत्री राजन माली ने किया। सावित्री बाई फुले विकास सेवा संस्थान अध्यक्ष हेमराज करोड़ीवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल दगदी, शोभगमल चौहान, महामंत्री कन्हैया लाल दगदी (पार्षद), शिव धुवारिया,कन्हैया लाल मावर रामनगर एवं विशिष्ट समाजजनों के नेतत्व में सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उसके उपरांत वरिष्ठजन सम्मान एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने नवनियूक्त टीम को शपथ दिलाई,सभी समाजजनो को इस सफल आयोजन की बधाई दी।
साथ ही विधायक आक्या ने ज्योति बा फुले व सावत्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही दोनो प्रतिमा की शहर में स्थापना पर भामाशाह बद्रीलाल माली रोलिया व राजन माली को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति सुशील शर्मा ने माली समाज के लिए पूर्व किये गए कार्याे पर प्रकाश डाला साथ ही आगामी दिनों में भी समाज की हर मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर, पूर्व चेयरमैन बड़ीसादड़ी पुष्करराज माली,चित्तौड़गढ़ सीईओ गौभक्त राकेश पुरोहित,बेंगु एडीएम विनोद मल्होत्रा,अरूण कंडारा,भीलवाडा अध्यक्ष गोपाल माली, प्रदेश सचिव बंशीलाल रागसिया व अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे साथ ही समाज सेवी सूरत निवासी रतन छुलिवाल ने सांवित्री बाई फुले के द्वारा किये गए महिला शिक्षा के योगदान पर विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सीईओ गौभक्त राकेश पुरोहित , बेंगु एडीएम विनोद मल्होत्रा ने ज्योति बा फुले व सांवित्री बाई फुले कि चित्तौड़गढ़ में स्थापित प्रतिमा को शहर के लिए नवाचार बताया।
मूर्ति अनावरण में सहयोग पर समाजसेवी बद्रीलाल माली तारापुर वाले का समारोह में चंद्रभान सिंह आक्या एवं समाजजनों द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर माली समाज मेवाड़ चोखला अध्यक्ष छोटू गोयल,हीरा लाल सरदारगढ़,मदन दगदी कपासन,आल इंडिया सैनी समाज पदेश सचिव बंशीलाल रागसिया,भीलवाडा अध्यक्ष गोपाल माली,सूरत समिति अध्यक्ष रतन चूलीवाल,रमेश बिदा,आल इंडिया सैनी सेवा समाज संस्थान जिला अध्यक्ष नारायण माली, सावित्री बाई फुले विकास सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष रतन लाल दगदी,धुलीराम गोयल, ज्ञान मावर, बोथलाल दगदी,किशन जादम,संपत तंवर,नारायण मावर, महामंत्री शिव धुवांरिया, कन्हैया लाल मावर, मंत्री चुन्नी लाल आबाना,रतन लाल तुंगरिया,भेरू लाल तुंगरिया, शोभाग़ जादम,देवीलाल सेती, रतन लाल चांगवाल, सहमंत्री कन्हैया लाल रोलिया, विष्णु डाबरिया,जितेंद्र जादम, महासचिव बालकिशन चव्हाण, रामेश्वर लाल करोड़ीवाल, सचिव नवीन माली, सहसचिव किशन मावर, कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल दगदी,नारायण आबाना, सांस्कृतिक सचिव कमलेश तुंगरिया, हरलाल गोयल,खेल मंत्री सुरेश खंडीवाल,शिव प्रकाश दगदी, मीडिया विभाग अमृत माली, पूरणमल मारोठिया, आई टी विभाग महावीर माली, कमलेश दगदी एवं सभी समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह में समाज में सकारात्मक कार्यों के लिए किशन दगदी की ओर से 51000 रूपए हजार की व मेवाड़ चोखला अध्यक्ष छोटू माली ने 30 हजार की घोषणा की। सभी समाजजनों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। अंत मे संस्थान के पदाधिकारी रामेश्वर किरोड़ीवाल ने आभार व्यक्त किया।