शाजापुर। करणी सेना परिवार द्वारा महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दीप जलाकर माल्यार्पण किया गया। करणी सेना परिवार के मीडिया प्रभारी सोनू बना सापखेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि करणी सेना परिवार के मुखिया ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश संगठन मंत्री शेलंद्र सिंह झाला और प्रदेश सचिव अजीत सिंह डोडिया खड़ी के नेतृत्व में हमारे आदर्श श्री महाराणा जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य मे धोबी चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस कार्यक्रम में करणी सैनिक एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।