BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<     KHABAR : सतत विकास की कुंजी है प्रभावी जल प्रबंधन,.. <<     KHABAR : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन हेतु.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का बड़ा कमाल, जब अगवा हुई 2.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 12:29 pm
BIG NEWS : हल्दी, मेंहदी फिर लिए सात फेरे, देसी दूल्हा तो विदेशी दुल्हन, पोलैंड की पॉलिना  ने सारंग से की भारतीय रीति-रिवाज के साथ शादी, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। कहते हैं जब प्यार होता है तो दूरियां और सरहदों का दायरा भी खत्म हो जाता है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के खंडवा में देखने को मिला। जहां दूल्हा देसी तो दुल्हन विदेशी है। इस अनोखी शादी की काफी चर्चा हो रही है।


हल्दी, मेहंदी, मंडप और सात फेरों की भारतीय संस्कृति में रमी विदेशी दुल्हन ने देसी अंदाज में नमस्ते और राम-राम के अभिवादन के साथ आई लव इंडिया कहकर शादी के बंधन में बंधी। खंडवा में हुई इस शादी में शामिल विदेशी मेहमान भी भारतीय परंपराओं और संस्कृति के रंग में नजर आए। हल्दी की रस्म के दौरान सभी ने पीले रंग के कपड़े पहने, शादी के दिन भी सभी इंडियन स्टाइल में नजर आए।


ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
खंडवा के सारंग शुक्ला के साथ पोलैंड की पॉलिना ने सात फेरे लिए हैं। ये दोनों यूके के एडिनबरा में पढ़ाई के दौरान मिले थे, फिर यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। सारंग और पॉलिना की दोस्ती बढ़ी, फिर दो दिल एक दूसरे को पसंद करने लगे, दोनों ने शादी करने का फैसला किया। फिर दोनों परिवार की सहमति से सात जन्मों के बंधन में बंध गए।


सारंग बताते है कि, वे सॉफ्टवेयर डिजाइनर है। लॉकडाउन में मास्टर्स की डिग्री का ख्याल आया और मैं एडिनबरा पहुंच गया। वहीं पॉलिना से मुलाकात हुई, सारंग ने बताया कि एक ही यूनिवर्सिटी होने से हमारी नजरें मिली और दिलों के तार जुड़ गए। परिवार को बताया तो सभी राजी हो गए खंडवा में भारतीय संस्कृति और हिंदू रीति रिवाज से शादी की, सारंग और पॉलिना की शादी खंडवा में एक रिसोर्ट से हुई। यहां विदेशी दुल्हन पॉलिना को हल्दी और मेहंदी लगी। मंडप में सारंग ने मंगलसूत्र पहनाया और मांग भरी। सात फेरों के साथ पॉलिना यहां सारंग के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधी। पॉलिना के मम्मी, पापा, भाई, बुआ और कैनेडा के दोस्त भी शादी में शामिल होने खंडवा आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE