BREAKING NEWS
NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 12:53 pm
BIG NEWS : एमपी में फिर शर्मसार हुआ रिश्ता, 7 साल की मासूम को चाचा ने बनाया हैवानियत का शिकार, जब घुमाने के बहाने ले गया जंगल.., फिर जैसे ही पहुंची खाकी तो इस हाल में देख उड़ गए होश, मासूम ने परिजनों को सुनाई दर्द की वो दास्तां, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। राजधानी के पिपलानी में 7 साल की मासूम भतीजी से 20 साल के चाचा ने दरिंदगी की। मासूम को बाजार घुमाने के बहाने साथ ले जाने वाले चाचा के मंसूबे कुछ और थे। वह भतीजी को जंगल लेकर पहुंचा और उससे गलत काम किया। उसी समय गश्त पर निकले पुलिस जवानों को झाड़ियों में हलचल दिखी। टॉर्च जलाकर अंदर घुसे जवानों ने आरोपी को गलत काम करते हुए गिरफ्तार किया और थाने लेकर आए।


थाने से मासूम की मां को पूरी घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आनंद नगर चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शनिवार शाम बालिका घर पर खेल रही थी। मां घर के कामों में व्यस्त थी और पिता काम पर गए थे। उसी समय पहुंचे देवर (मासूम का चाचा) ने भाभी से कहा- वह बड़े भाई को लेने जा रहा था।


वहीं से सब्जी लाने के साथ भतीजी को घुमा लाऊंगा। रात 8 बजे बच्ची की मां ने कॉल किया तो देवर ने 5 मिनट में घर आने की बात कही। इसके कुछ देर बाद पुलिस वालों ने फोनकर बच्ची की मां को पिपलानी थाने बुलाया। थाने पहुंची मां को हकीकत पता चलते ही पैरों-तले जमीन खिसक गई।

मासूम का बयान, चाचा ने गलत काम किया-
पुलिस को दिए बयान में 7 साल की मासूम ने बताया कि चाचा उसे चाचा मुझे बाइक से जंगल की तरफ ले गए थे। फिर वहां टॉर्च की लाइट जलाई और मेरे साथ गंदा-गंदा काम किया। फिर मुझसे कहा- अगर किसी को बताया तो तेरी खैर नहीं। तभी एक सर वहां आ गए और चाचा को डांटा। फिर मुझे और चाचा को कार से पुलिस स्टेशन लेकर आए। घटना के बाद मासूम बुरी तरह घबरा गई थी। मां के आने के बाद उसने घटना बताई।

मोबाइल फोन में देखता था पोर्न वीडियो- 
घटनास्थल से जब्त आरोपी के मोबाइल की जांच में पोर्न वीडियो की लिंक मिली हैं। इससे पता चला है आरोपी पोर्न देखता था। पुलिस आरोपी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराएगी। पुलिस का मानना है आरोपी के मोबाइल से चौंकाने वाले डेटा सामने आ सकता है।

कुछ भी हो सकता था-
भतीजी के साथ गलत करते पकड़ा गया चाचा कुछ भी कर सकता था। जिस समय पुलिस जवान शुभम और अरविंद पहुंचे, उस समय आरोपी कपड़े पहन रहा था। इसके बाद वह क्या करता, यह किसी को नहीं पता। गनीमत रही पुलिस जवान सही समय पर पहुंच गए। वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। जहां यह घटना हुई, वहां आसपास सुनसान रहता है। इसलिए पुलिस जवान चेकिंग के लिए पहुंचते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE