BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 3:43 pm
BIG NEWS : एमपी का इंदौर और सफेद चादर, जब शादी के बाद आया सुहागरात का समय तो हुआ कुछ ऐसा..., ससुराल वालों को बिस्तर पर नहीं दिखा रंग, बहू के चरित्र पर उठाए सवाल, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज में मौजूद पिछड़ी सोच को उजागर कर दिया। शादी की पहली रात सुहागरात में चादर पर खून के निशान नहीं दिखे तो ससुराल वालों ने बहू को चरित्रहीनता ठहरा दिया। उस पर जुल्म किए और पिटाई की। अब यह पूरा मामला जिला अदालत पहुंच गया है। 


पड़ोस की लड़की को बुलाकर पूछी खून न होने की वजह
दरअसल, 12 दिसंबर 2019 को भोपाल निवासी युवक की शादी इंदौर की एक महिला से हुई थी। सुहागरात में जब बेडशीट पर खून नहीं दिखा तो ससुराल वालों ने उसके चरित्र पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। पीड़िता के पति ने भी उसका साथ नहीं दिया। सास ने पड़ोस की लड़की को बुलाकर बेडशीट पर खून न होने की वजह पूछी। 


दहेज की मांग और गर्भपात तक आई नौबत 
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने 2 लाख रुपए की मांग की। सास की प्रताड़ना से गर्भपात हुआ। बेटी के जन्म के बाद भी ताने दिए गए। इतना ही नहीं, त्योहारों पर भी प्रताड़ित किया गया। होली पर रंग लगाने की बात पर मारपीट की गई। और दीपावली पर गन्ने से पिटाई की गई। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और इंदौर की जिला अदालत में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE