BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 8:33 pm
KHABAR : नीमच में गणतंत्र दिवस फुटबाल स्‍पर्धा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में प्रतिदिन हो रहे रौचक मुकाबले, विजय के गोल ने दिलाई टीम को जीत, 26 जनवरी को होगा फाइनल मुकाबला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद् नीमच द्वारा नपा अध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से राजेन्‍द्रप्रसाद स्‍टेडियम नीमच पर 12 जनवरी से प्रारंभ हुई गणतंत्र दिवस फुटबाल स्‍पर्धा के अंतर्गत 20 जनवरी को एक रोमांचक मैच ग्‍वालटोली व नीमच सिटी के बीच खेला गया। खेले गए मैच के अंतिम क्षणों में ग्‍वालटोली  के विजय कुमार ने अपनी टीम के लिए खूबसूरत गोल कर ग्‍वालटोली को 1-0 से विजयश्री दिलवाई।
उपरोक्‍त जानकारी देते हुए डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि मैच में अतिथि के रूप में पोरवाल समाज के अतिथि के रूप में पोरवाल समाज के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नरेन्‍द्र उदिया, पूज्‍य सिंधी पंचायत अध्‍यक्ष ईश्‍वर आहूजा, ब्राह्मण समाज बघाना अध्‍यक्ष योगेश शर्मा, औदिच्‍य ब्राह्मण समाज अध्‍यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, समाजसेवी पारस जैन (कलकत्‍ता वाला), पारस लसोड़, पारस नागोरी, हाजी साबिर मसूदी, महेश वरधानी, राजकुमार मंगवानी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्‍साहवर्धन किया।
अपने उद्बोधन में उपस्थित अतिथिगणों ने कहा कि नीमच फुटबाल की नगरी के नाम से देशभर में मशहूर है। सभी खिलाड़ी अपने खेल से नीमच की इस पहचान को कायम रखें और नीमच का नाम देशभर में रोशन करें।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा  व पप्‍पू मंगल ने किया। आभार पार्षद हरगोविन्‍द दीवान ने व्‍यक्‍त किया। मैच के दौरान नपा पार्षद रामचंद्र धनगर, मुकेश पोरवाल, हरगोविन्‍द दीवान, हुसैन कारपेंटर एवं अनेक वरिष्‍ठ फुटबाल खिलाडी एवं बड़ी संख्‍या में फुटबाल प्रेमी उपस्थित हुए। मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्‍मद रफीक हाशमी, अ. हमीद, राजेश निर्वाण, मोहम्‍मद रईस ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE