चित्तौडग़ढ़। श्रीराम मन्दिर की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य भजन संध्या 22 को नगर पालिका कॉलोनी हनुमान मन्दिर पर सायं 8 बजे से आयोजित होगी। हनुमान मन्दिर के महंत श्रीरामजी शरण महाराज ने बताया कि भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा तथा दीपक जलाये जाएंगे। भजन संध्या के पश्चात महाआरती एवं प्रसादी का वितरण किया जायेगा।