BREAKING NEWS
#BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2025, 4:01 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस और पायलेटिंग करती कार, जब पूछताछ में घबराए युवक तो खाकी को हुआ शक, फिर जैसे ही खोला मुंह, पीछे आए ट्रक की तलाशी लेते ही उड़ गए सबके होश, नशे की बड़ी खेप बरामद, 4 तस्कर चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ट्रक में सब्जी के कैरिटो की आड़ में अफीम डोडाचूरा की तस्करी करते 12 क्विंटल 47 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर कार से ट्रक की पायलेटिंग करते दो आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर, राजस्थान द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह  के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह के नेतृत्व में कानि मनोज, प्रीतम, शीशराम, जितेन्द्र, रतनसिंह व हरिकृष्ण  द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड हेतु गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान सूचना के आधार पर हाईवे रोड पारसोली बस स्टेण्ड पर नाकाबंदी की जाकर आकस्मिक चेकिंग की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान चितौडगढ की तरफ से एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार आई, जिसमें सवार दो युवको को रुकवाकर नाम पता पूछते हुए रात्री के समय घूमने का कारण पूछा गया तो दोनो पुलिस को देखकर घबरा गए। युवको ने अपना नाम पारसोली थाने के तोरणिया निवासी सांवरिया लाल पुत्र कन्हैयालाल गुर्जर व पारसोली थाने के उमरथूना निवासी गौरीलाल उर्फ गौरुलाल पुत्र भैरुलाल गुर्जर बताया। रात्री के समय घूमने के संबंध में कोई जवाब नहीं दे सके। कार में सवार युवको से कडाई से पूछताछ करने पर राजगढ़ की तरफ से अफीम डोडाचूरा से भरा हुआ ट्रक आना एवं ट्रक के आगे आगे चलकर पायलेटिंग करना बताया। दोनो युवको से पूछताछ के दौरान चितौडगढ से एक ट्रक आया जिसके पीछे की बॉडी पर काला तिरपाल बांधा हुआ था। ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो ट्रक के केबिन में दो व्यक्ति मिले।जिनके नाम पते पूछने पर दोनो ने अपना नाम बेगूं थाने के झाला मस्जिद के पास सलावटो का मोहल्ला बेगूं निवासी वसीम खां उर्फ पाले खां पुत्र मोहम्मद रफीक व रिजवान हुसैन पुत्र जमील खां पठान होना बताया।  


ट्रक के अन्दर सब्जी के प्लास्टिक के कैरिट भरे हुए पाये गए। ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के अन्दर प्लास्टिक के कैरिटो की आड में अफीम डोडाचूरा से भरे हुए 59 कट्टे भरे हुए पाये गए। जिनका वजन किया गया तो कुल वजन 12 क्विंटल 47 किलो 270 ग्राम हुआ। उक्त अवैध डोडाचूरा, कार व ट्रक को जब्त कर चारो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर चारो आरोपियों को गिरफतार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE