BREAKING NEWS
BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2025, 6:33 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जैसे ही तस्कर ने लगाया पिकअप में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने पूछताछ के बाद ली तलाशी तो माजरा देख रह गए दंग, अलमारियों की आड़ में हो रहा था बड़ा खेल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री म.प्र. एवं पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भोपाल, द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक शिव कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन पीकअप के जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन में जिले मे अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार यादव के नेतृत्व मे दिनांक 21.01.2025 को मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुई पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ पीकप क्रमांक आरजे 14 जीके 5412 से लोहे की अलमारियो के पिछे छिपाकर ले जाते 23 प्लास्टीक के कट्टो में 460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन के किमती 51 लाख रूपये को जप्त कर पीकप चालक अनिल पिता मनोहर लाल प्रजापत उम्र 32 साल निवासी पुलिस चौकी के पीछे सादडी रोड बघाना थाना बघाना जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जप्त डोडाचुरा के संबंध में पुछताछ करते जप्तशुदा डोडाचुरा नरेन्द्र पिता शिवलाल सेन निवासी जावी से लाना बताया है। प्रकरण में नरेन्द्र सेन को भी आरोपी बनाया गया है।

नाम आरोपी-
- अनिल पिता मनोहर लाल प्रजापत उम्र 32 साल निवासी पुलिस चौकी के पीछे सादडी रोड बघाना थाना बघाना जिला नीमच

जप्त सामग्री- 
- 460 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 46 लाख 
-  पिकप वाहन नम्बर आरजे 14 जीके 5412 किमती 05 लाख 
-  लोहे कि अलमारिया 05 किमती 40 हजार रूपये

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक शिवकुमार यादव थाना प्रभारी व टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE