BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच पुलिस का बड़ा कमाल, जब अगवा हुई 2.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के तीन मामलों में.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत राज एवं.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय में सुनहरा मौका, आवेदन की.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल,.. <<     KHABAR : भोपाल में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का बड़ा.. <<     KHABAR : दतिया कार्यकारिणी भंग होने पर अवधेश नायक.. <<     खरगोन जिला में किशोर दा के अमर गीतों पर झूमा.. <<     KHABAR : सिर्फ एक किस्त जमा, फिर भी परिवार को मिला.. <<     BIG NEWS : क्या भगवान भरोसे है गांधी सागर डैम की.. <<     KHABAR : कराओके क्लब शाजापुर ने किशोर कुमार को दी.. <<     एक्शन में रतलाम नगर निगम,कमिश्नर अनिल भाना के.. <<     KHABAR : एमपी सड़क समयावधि से पहले ही टूटी, रख-रखाव.. <<     REPORT : हैप्पी स्कूल में इनरव्हील क्लब का सेवा.. <<     BIG NEWS : तस्कर की नई चाल बेनकाब, ट्रैक्टर के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 10:54 am
KHABAR : मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन एवं कार्ड वितरण कार्यक्रम 27 जनवरी को मनासा में, वरिष्ठ पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी एवं राज नेताओं का मिलेगा सान्निध्य, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा/सिंगोली। प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन एवं कार्ड वितरण कार्यक्रम दिनांक 27 जनवरी को मनासा मे आयोजित होगा। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए जिला महासचिव अविनाश जाजपुरा ओर मनासा तहसील अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि दिनांक 27 जनवरी सोमवार को जिले की मनासा तहसील में पत्रकारों का महाकुंभ होगा। जाजपुर ओर शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन ट्रेड यूनियन के तहत रजिस्टर्ड है और इसमें हर वर्ष सदस्यता होती है ओर सदस्यों के परिचय पत्र (कार्ड) बनते हैं, जिनका समारोह पूर्वक वितरण किया जाता है। इस वर्ष के कार्ड वितरण कार्यक्रम ओर नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन मनासा नगर परिषद के नव निर्मित ओडोटोरियम में रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन करेंगे साथ ही अनेक वरिष्ठ पत्रकार साथी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ राज नेताओं का सानिध्य भी इस कार्यक्रम में हमें प्राप्त होगा। जाजपुर ने यह भी बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में संगठन से जुड़े जिलेभर के पत्रकार साथियों का जमावड़ा मनासा मे होगा जो पत्रकारों के महाकुंभ के समान होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE