BREAKING NEWS
BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 10:29 am
BIG NEWS : भाभी-देवर के इश्क में खूनी खेल, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, अंतिम सांस तक डंडों से करते रहे पिटाई, पढे़ खबर   

Share On:-

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थानान्तर्गत भेलकी कला गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां देवर के इश्क में पागल पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति की बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।    


जानकारी के मुताबिक बीती रात मृतक व चचेरे भाई ने साथ बैठकर पहले शराब पी। उसके बाद पत्नी की बात को लेकर मृतक और आरोपी देवर के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इसके बाद देवर भाभी ने मिलकर पति की लाठी-डंडे से तब तक पिटाई करते रहे, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला अपने आशिक के साथ फरार हो गई। मृतक की दो बच्चियां भी है। लेकिन इश्क में दीवानी महिला को उनका जरा भी ख्याल नहीं आया।  


मृतक दिलीप कोल के बड़े भाई रतन कोल ने बताया कि उनकी भाभी नीतू कोल ने रात में बच्चों को खाना खिलाने के बाद छत के रास्ते अपने प्रेमी राजेश कोल के घर जाकर उससे मिली। इसी दौरान पति दिलीप वहां पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। नाराज दिलीप ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी, लेकिन इसी बीच पत्नी नीतू और उसके प्रेमी राजेश जो रिश्ते में चचेरा देवर लगता है।दोनों ने मिलकर दिलीप पर डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, वहीं आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE