BREAKING NEWS
BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 12:05 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना, जब खाकी ने स्टॉप स्टिक से टायर पंचर कर रोकी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार, फिर जैसे ही ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, भारी मात्रा में भरा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार से 369 किलो 355 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। कार का स्टॉप स्टिक से टायर पंचर करने के बाद नाकाबंदी से करीब दो किलोमीटर बाद गाड़ी पकड़ाई। आरोपी मोके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड एवं वांछित अपराधियो की तलाश के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी चितौड़गढ सरिता सिंह के सुपरविजन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ भवानी सिंह पु.नि. व पुलिस जाप्ता एएसआई देवीलाल, कानि. हरफूल, सुनिल कुमार, राजेश कुमार व गजेन्द्र सिंह द्वारा चितौड़ी खेड़ा हाईवे रोड़ पर पुलिया के नीचे घटियावली रोड़ पर पहुँच नाकाबंदी प्रारम्भ की। इसी दौरान  घटियावली की तरफ से एक फॉरच्युनर कार को उसका चालक तेज गति से चलाकर लेकर आता हुआ नजर आया जो जाप्ता पुलिस को नाकाबंदी करता हुआ व रुकने का ईशारा करते हुऐ देखकर कार को धीरे कर एकदम कार की गति तेज कर भागने लगा। जिसके सामने स्टॉप स्टिक रख देने से कार का टायर पंचर होने के बाद भी कार का सरकारी बोलेरो से पीछा करने के दौरान फॉरच्युनर कार व सरकारी बोलेरो के फासला अधिक होने से फॉरच्युनर कार का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। फॉरच्युनर कार की तलाशी ली गई तो उक्त फॉरच्युनर कार में 21 प्लास्टिक के क‌ट्टो में कुल 369 किलो 355 ग्राम अवैध अधकूचला अफीम डोडा चूरा मिलने से अवैध अफीम डोडा चूरा एवं अफीम डोडा चूरा के परिवहन में प्रयुक्त फॉरच्युनर कार व उक्त कार में मिली नम्बर प्लेट को जब्त कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE