BREAKING NEWS
BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 4:32 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और डोडाचूरा की तस्करी, जब फरार हुआ मंदसौर जिले का इकबाल तो उड़ी खाकी की नींदे, फिर जैसे ही लगी पुख्ता भनक, अब चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौैडगढ की विशेष टीम ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही करते हुए दो साल पुराने कोतवाली निंबाहेड़ा थाने द्वारा 10 क्विंटल अवैध डोडाचूरा जब्ती के मामले में फरार आरोपी इकबाल मोहम्मद को एमपी के मंदसौर जिले के दीपाखेड़ा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देशानुसार नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मुलन के लिये अवैध मादक पदार्थाे की धरपकड एवं मादक पदार्थाे के प्रकरणो मे वांछित अपराधियो, स्थाई वारण्टीयो, उदघोषित एवं ईनामी अपराधियो की धरपकड़ हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में एएसपी सरीता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, साईबर सैल के हैड कानि. राजकुमार,एमओबी शाखा के हैडकानि राकेश ,कानि. देवेन्द्र, राकेश, विजय सिंह व विरेन्द्र  द्वारा आसूचना संकलन की गई एवम् मौतबिरान से लगातार सम्पर्क जरिए मुखबिर एएसआई सुरज कुमार को सुचना मिली कि कोतवाली निंबाहेड़ा थाने के वर्ष 2023 के एनडीपीएस के मामले मे वांछित आरोपी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ थाने के दीपाखेड़ा निवासी इकबाल मोहम्मद पिता गनी मोहम्मद अपने घर पर आया है। उक्त सुचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आरोपी को डिटेन कर थाने पर लाये अभियूक्त से अनुसंधान जारी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में मंदसौर जिले के वाई.डी. नगर थाने के एसआई कपिल सौराष्ट्र तथा हैडकानि नरेंद्र का  योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE