भगवानपुरा। गणतंत्र दिवस पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्कूल मैदान पर किया गया। ग्राम पंचायत भगवानपुरा में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सरपंच ज्ञानसिंह डावर, उप सरपंच बहादर अजनारे, ग्राम पंचायत सचिव गोविंद मालवीया, ग्राम रोजगार सहायक दीपक मालवीया सहित पंचगण मौजूद रहे।
वहीं बैंक ऑफ इंडिया शाखा अनकवाड़ी में ध्वजारोहण बैंक अधिकारी संदीप सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक कर्मी ऋतुराज चौहान, शब्बीर पठान, विजय मंडलोई सहित बैंक का स्टॉफ मौजूद रहा।