रतलाम। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित हो रही है। महाकुंभ मेला के दौरान कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन, रीशेड्यूलिंग आदि कारणों से रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को निरस्त किया है।
रतलाम रेल मंडल पीआरओ खेमराज मीना ने बताया 28 जनवरी को उधना जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 20961 उधना-बनारस एक्सप्रेस कैंसिल की है। 30 जनवरी को आसनसोल जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12942 आसनसोल-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस को भी कैंसिल किया है।