नीमच। बीती रात नीमच के महू रोड पर हुए सड़क हादसे में प्रहलाद पिता अमृतलाल गुर्जर की दर्दनाक मौत हो गई। 26 वर्षीय युवक प्रहलाद बघाना थाना अंतर्गत ग्वाल देविया गांव का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महू रोड पर मोटरसाइकिल सवार प्रहलाद को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे रात 8 बजे करीब 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज सुबह पोस्टमार्टम के पश्चात प्रहलाद के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। नीमच कैंट पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
