BREAKING NEWS
KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 12:57 pm
BIG REPORT : परशुराम सेना ने किया सद्बुद्धि हवन, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से धार्मिक भावनाओं के आहत होने का आरोप, बोले- हिंदू धर्म और उसकी परंपराओं का अपमान, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान “गंगा में डुबकी लगाने से क्या गरीब अमीर हो जाएगा? क्या भूखे का पेट भर जाएगा?” को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर में इस बयान के खिलाफ परशुराम सेना ने नाराजगी जताई। रीगल चौराहे पर परशुराम सेना ने खरगे को सद्बुद्धि देने के लिए विशेष हवन किया। सेना के सदस्यों ने प्रार्थना की कि उनको सद्बुद्धि मिले, ताकि वे इस प्रकार के विवादास्पद बयान देने से बचें।


परशुराम सेना का कहना है कि खरगे का यह बयान हिंदू धर्म और उसकी परंपराओं का अपमान है, जिससे लाखों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अनूप शुक्ला ने कहा, “गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने गंगा स्नान की परंपरा और उसकी पवित्रता पर सवाल उठाकर हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस न केवल हमारी संस्कृति का अपमान करते हैं बल्कि उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। खरगे के इस बयान ने एक बार फिर आस्था और राजनीति के टकराव का मुद्दा गरमा दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE