BREAKING NEWS
KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 12:58 pm
KHABAR : पैकेजिंग टेक्नोलॉजी पर दो दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, मुंबई से आए विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन, कलेक्टर ने कहा- उत्पादों की पहचान के लिए विशेष टैग तथा लोगों दिलवाया जाएगा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। केंद्रीय व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन भारतीय पैकेजिंग संस्थान मुंबई द्वारा रतलाम के उद्योगपतियों के लिए पैकेजिंग टेक्नोलॉजी पर दो दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। होटल समता सागर में भारतीय पैकेजिंग संस्थान से आए विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा स्थानीय उद्योगपतियों को पैकेजिंग पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में उपस्थित कलेक्टर राजेश बाथम ने कहा कि रतलाम के उत्पादों को विशेष पहचान देने का काम किया जाएगा। रतलामी उत्पादों को बाहर के मार्केट में व्यक्ति आसानी से पहचान सके, इसके लिए रतलामी उत्पादों के लिए विशेष टैगिंग या लोगों दिलवाया जाएगा।

कलेक्टर ने उपस्थित उद्योगपतियों से आग्रह किया कि एक जिला एक उत्पाद तथा रतलामी नमकीन को मिले जीआई टैग का लाभ किस प्रकार आधिकाधिक रुप से मिल सके, इस पर गंभीर विमर्श किया जावे।कलेक्टर ने कहा कि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चौतन्य काश्यप के ठोस प्रयासों से रतलाम जिले के औद्योगिक विकास ने गति पकड़ी है। नमकीन उद्योग भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह द्वारा भी शहर के समीप करमदी नमकीन क्लस्टर के विकास हेतु महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर ने कहा कि उत्पादों की पैकेजिंग अत्यंत महत्वपूर्ण है, अच्छी आकर्षक पैकेजिंग उत्पाद को बेहतर मार्केट देती है उत्पाद लंबे समय तक ख़राब नहीं होता है।कार्यशाला में मुंबई भारतीय पैकेजिंग संस्थान के उपनिदेशक नटराज नारायण तथा उपनिदेशक डॉ. हेमलता ने अपने व्याख्यान में उद्योगपतियों को पैकेजिंग की विधियों तथा नवीन तकनीक से अवगत कराया, कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी।

स्थानीय उद्योगपति वीरेंद्र पोरवाल ने अपने उद्बोधन में पैकेजिंग की महत्ता प्रतिपादित करते हुए कहा कि पैकेजिंग बहुत मायने रखती है। उत्पाद की पैकेजिंग पर सदैव फोकस करना होगा जिससे हम स्थानीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में खड़े हो सके। प्रारंभ में महाप्रबंधक उद्योग अमरसिंह मौर्य ने स्वागत उद्बोधन दिया।कार्यशाला में मालवा चौंबर  ऑफ़ कॉमर्स वरुण पोरवाल, संभागीय उद्योग संघ के अध्यक्ष संदीप व्यास, लघु उद्योग भारती फूड प्रोसेसिंग यूनिट के धर्मेंद्र मारू, महेंद्र कृष्णानी, वैभव जैन, आशीष पालीवाल, सुभाष जैन, कांतिलाल चोपड़ा, लघु उद्योग भारती के आवतानी आदि उपस्थित थे। संचालक वरुण पोरवाल ने किया। कार्यशाला का समापन 28 जनवरी को होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE