खरगोन। स्वच्छ शहर के लिए नपा द्वारा शुरु कि गई डोर- टू- डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था आए दिन कर्मचारियों की नाराजगी से ठप्प हो रही है। मंगलवार को फिर वाहन चालको और हेल्परों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर काम बंद कर कचरा संग्रहण व्यवस्था ठप्प कर दी। कर्मचारियों ने बताया बकाया पीएफ राशि सहित वेतन बढ़ाने की मांग लम्बे समय से कर रहे है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही। कम वेतन में काम करने के बाद भी पीएफ राशि पाने के लिए हमेशा कर्मचारियों को परेशान होना पड़ता है। आउटसोर्स के तहत ठेका पद्धति से नपा काम तो ले रही लेकिन ठेकेदार पर कोई निगरानी नही है। ठेकेदार मनमानी करते है। लगातार शोषण का शिकार हो रहे है। पूर्व में कार्यरत ठेकेदार का ठेका मार्च में खत्म हो चुका है। नया ठेका भी कर दिया है लेकिन पीएफ राशि नही मिली इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। हमारी मांगे पूरी नहीं होंने तक हड़ताल जारी रहेगी।